संयुक्त सचिव एमओसी ने की सीसीएल में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
<div> <big>श्रीमती विस्मिता तेज, संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय भारत सरकार, ने रांची, झारखंड में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI-श्रीमती विस्मिता तेज, संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय भारत सरकार, ने रांची, झारखंड में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
श्री. पी.एम.प्रसाद, सीएमडी, सीसीएल, श्री.मुकेश चौधरी, निदेशक, कोयला मंत्रालय और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और एनटीपीसी, टीवीएनएल, डीवीसी, हरियाणा पावर जैसी बिजली कंपनियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में संयंत्रों में पर्याप्त कोयला स्टॉक सुनिश्चित करने और उपभोक्ता संतुष्टि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड वर्ष 2007 से कैटंगरी 1 मिनीरत्न कंपनी है। वर्ष 2009-10 के दौरान कंपनी का कोयला उत्पादन उच्चतम स्तर 47.08 मिलियन टन पहुंच गया तथा पेड-अप कैपिटल रू० 940 करोड़ के विरूद्घ नेटवर्थ रू० 2644 करोड़ हो गया।
सीसीएल की स्थापना (सर्वप्रथम एनसीडीसी लिमिटेड) एक नवम्बर 1975 को सीआईएल की पांच सहायक कंपनियों में सेएक सहायक कंपनी के रूप में हुई।
कोल इंडिया लिमिटेड कोयला हेतु देश की प्रथम नियंत्रक कंपनी है। अभी सीआईएल की आठ सहायक कम्पनियॉं हैं|
