जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड को लगातार दूसरे साल मिला ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">जेएसएचएल को यह पुरस्कार 12वीं वर्ल्ड रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजिकल कांग्रेस एंड एक्सपो 2021 के दौरान आयोजित एक वर्चुअल समारोह में प्रदान किया गया। </p> <p> </p> <p> </p>

हिसार: भारत की अग्रणी स्टेनलेस स्टील उत्पादक जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड (जेएसएचएल) को लगातार दूसरे साल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड (प्लैटिनम श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।
जेएसएचएल को यह पुरस्कार 12वीं वर्ल्ड रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजिकल कांग्रेस एंड एक्सपो 2021 के दौरान आयोजित एक वर्चुअल समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कंपनियों द्वारा पर्यावरण अनुकूल उत्पादन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रयासों के लिए दिया जाता है।
जेएसएचएल के मैन्युफैक्चरिंग विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय बिंदलिश ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “जेएसएचएल अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकी के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप काम कर रही है।
इस उपलब्धि के लिए और ऊर्जा संरक्षण और न्यूनतम कार्बन फुटप्रिंट के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए मैं अपनी पूरी जेएसएचएल टीम को बधाई देता हूँ। स्वच्छ और सतत उत्पादन के प्रति हमारे निरंतर प्रयासों का सम्मान करने के लिए मैं एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन का धन्यवाद करता हूँ।“
जेएसएचएल की ओर से यह पुरस्कार सेंट्रल इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक, श्री अरविंद शर्मा; एजीएम-एसपीडी, श्री राजेश गोयल, और यूटिलिटी के वरिष्ठ प्रबंधक, श्री राजेश राय ने स्वीकार किया।
जेएसएचएल ने 3-ई दृष्टिकोण अपनाया है जो ऊर्जा और पर्यावरण को उत्पादन अर्थशास्त्र से जोड़ता है। कंपनी उत्पादन लागत कम करने के लिए कुशलतापूर्वक ऊर्जा का संरक्षण करती है। इससे ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) का उत्सर्जन कम होता है।
वित्त-वर्ष 2021-22 में जेएसएचएल को ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें सीम नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड (प्लेटिनम श्रेणी- स्टील क्षेत्र) और सीआईआई के नेशनल एनर्जी एफिशिएंसी सर्कल कॉम्पीटीशन 2021 के 5वें संस्करण में प्रथम पुरस्कार शामिल हैं।
