पहले वाणिज्यिक कोयला खदान आवंटन के लिए बोली लगाने वालों में वेदांत, जिंदल शामिल

नई दिल्ली: केंद्र ने देश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान आवंटन के लिए वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड सहित 42 कंपनियों से कुल 76 बोलियां प्राप्त की हैं।
38 कोयला खानों की नीलामी प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में बोलीदाताओं की उपस्थिति में बुधवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन बोली दस्तावेजों से युक्त तकनीकी बोलियां खोली गईं।
कोयला बिक्री के लिए नीलामी प्रक्रिया 18 जून को कोयला मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी। तकनीकी बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार 29 सितंबर को थी।
