NCL: एनसीएल में संपन्न हुई जेसीसी की बैठक; जानिए क्या है पूरी ख़बर
एनसीएल की कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 15 मई, 2023 को श्री भोला सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

नई दिल्ली: एनसीएल की कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक सोमवार,15 मई, 2023 को सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह की अध्यक्षता में सिंगरौली स्थित एनसीएल मुख्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा एवं कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों की प्रगति समीक्षा की गई।
इस अवसर पर एनसीएल के निर्देशक(कार्मिक) श्री मनीष कुमार, निर्देशक(वित्त) श्री रजनीश नारायण, निर्देशक(तकनीकी/ परियोजना एवम् योजना) श्री जितेन्द्र मलिक बैठक में उपस्थित रहे l श्रमिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में सीएमएस से श्री रामेन्द्र कुमार और श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री राकेश कुमार पांडेय एवं श्री अरुण कुमार दूबे, आरसीएसएस से श्री ओपी मालवीय व श्री बीएस विष्ट तथा एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय ने कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में भाग लिया।साथ ही मुख्यालय के विभागाध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमडी श्री सिंह ने राष्ट्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के आलोक में एनसीएल कर्मियों द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए उनकी सराहना की। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कर्मचारी कल्याण के सभी आयामों के प्रति एनसीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता जतायी। कम्पनी की सफलताओं में संविदा कर्मियों के योगदान को अमूल्य बताते हुए उन्होंने संविदा कर्मियों के कल्याण सुविधाओं के उन्नयन हेतु संबंधितों को निर्देशित किया।
बैठक के दौरान सीएमडी एनसीएल ने कंपनी के अभूतपूर्व विकास में ट्रेड यूनियनों की भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने सौहार्दपूर्ण औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा देने में उनके रचनात्मक कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
