NEW DELHI- केंद्रीय कार्यशाला, तडाली में दिनांक 02.06.22 से 04.06.22 तक अंतर क्षेत्रीय चेस, कैरम एवं ब्रिज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
 
अपने उद्बोधन में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने कहा कि खेलों का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। मैदानी खेल जहां मनुष्य को शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं वहीं चेस, कैरम एवं ब्रिज जैसे खेल व्यक्ति को मानसिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने सभी को खेल को अपने दैनंदिन जीवन में अपनाने की सलाह दी।
 
पुरस्कार वितरण समारोह में वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री यू. ए. कावले, सीडब्ल्यूएस, तडाली के महाप्रबंधक श्री एस. सत्यनारायण, मुख्यालय से उप महाप्रबंधक (कल्याण एवं सीएसआर) श्री ए. के. वर्मा, निदेशक कार्मिक के तकनीकी सचिव श्री ए. के. सिंह एवं अन्य अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे।
 
चेस प्रतियोगिता में जहां बल्लारपुर क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा वही नागपुर एवं कन्हान क्षेत्र क्रमशः द्वितीय य एवं तृतीय स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में नागपुर क्षेत्र प्रथम स्थान पर एवं कन्हान क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार ब्रिज प्रतियोगिता में कन्हान क्षेत्र प्रथम स्थान पर एवं पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा।