नई दिल्ली: रिफाइनरीज़ मुख्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तुलसी के पौधों के साथ सुरक्षा कर्मचारियों का सम्मान करते हुए संदेश दिया कि "पर्यावरण स्वत: स्वच्छ होगा, जब हर घर में एक पौधा होगा।
 
 
 
सुरक्षा कर्मचारियों ने अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने तथा अन्य सभी हितधारकों को अपने कार्यालय और अपने इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, स्वच्छता की शपथ ली।