जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलम्पिक के लिए बोकारो स्टील प्लांट में तैयार हो रही भारतीय टीम
<p> <big>30 सितम्बर तक चलने वाले इस कोचिंग कैम्प में पूरे देश से आये वैसे खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं जिनका पूर्व में आयोजित सेलेक्शन सह कोचिंग कैंप में चयन किया गया था।</big></p>

New Delhi- जून 2023 में बर्लिन, जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलम्पिक में भारतीय टीम भी देश का नाम रोशन करने को उत्साहित है। इसकी तैयारी के सिलसिले में बीएसएल संचालित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 सितम्बर को चार दिवसीय फाइनल सेलेक्शन सह कोचिंग कैंप का शुभारंभ अधिशासी निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) श्री संजय कुमार ने किया।
इस दौरान बीएसएल के भूतपूर्व अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री मुकुल प्रसाद, स्पेशल ओलंपिक भारत (झारखंड) के असिस्टेंट एरिया डायरेक्टर श्री सतबीर सिंह सहोटा, बीएसएल के वरीय अधिकारी, सेलेक्शन सह कोचिंग कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।
मानसिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बोकारो स्टील प्लांट के सीएसआर के तहत बैडमिंटन, साइकिलिंग, फुटबाल तथा फुटसल के लिए फाइनल सेलेक्शन सह कोचिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
30 सितम्बर तक चलने वाले इस कोचिंग कैम्प में पूरे देश से आये वैसे खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं जिनका पूर्व में आयोजित सेलेक्शन सह कोचिंग कैंप में चयन किया गया था।
इनमें पुरुष वर्ग में 57 खिलाड़ी तथा महिला वर्ग में 41 खिलाड़ी शामिल हैं. बैडमिंटन, सायकिलिंग, फुटबाल तथा फुटसल के लिए आयोजित इस फ़ाइनल सेलेक्शन सह कोचिंग कैंप में चयनित खिलाड़ी ही बर्लिन स्पेशल ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
