नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया के लिए माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी रेक की संपूर्ण जानकारी के साथ डिजिटल एकीकरण के लिए इंडियन ऑयल ने रेल मंत्रालय की, रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण के लिए भारतीय पेट्रोलियम क्षेत्र में अपनी तरह की अनौखी पहल है।
 
समझौते के अनुसार, क्रिस इंडियन ऑयल को अनुकूलित एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) के माध्यम से डेटा सेवाएं प्रदान करेगा और वास्तविक समय के आधार पर पेट्रोलियम उत्पादों / एलपीजी रेक परिचालन की एंड-टू-एंड जानकारी के लिए डिजिटल एकीकरण को सक्षम करेगा।
 
इस डिजिटल एकीकरण के माध्यम से इंडियनऑयल के द्वारा वेब-पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किए जा रहे हैं जिसे 'इंडियनऑयल रेल संपर्क' नाम दिया गया है।
 
यह डिजिटल पहल खाली और भरी हुई दोनों प्रकार की रेकों की वर्तमान स्थिति, उत्पाद विवरण, बेहतर संसाधन योजना, विलंब शुल्क और माल ढुलाई विश्लेषण, के साथ-साथ मांग केंद्रों पर उत्पादों की समय पर स्थिति के साथ-साथ इंडियनऑयल रिफाइनरियों से उत्पादों की निकासी की जानकारी जैसे लाभ ​​​​प्रदान करेगी। रेल लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए निर्णय समर्थन प्रणाली बनाने के लिए एनालिटिक्स का उपयोग किया जाएगा।
 
 
इंडियनऑयल और क्रिस की ओर से, श्री राजेश निगम, कार्यकारी निदेशक (एसएंडडी), इंडियनऑयल और डॉ. अमित कुमार जैन, महाप्रबंधक (ऑप्स), क्रिस के बीच श्री अरूप कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (क्षेत्रीय सेवायें) उत्तरी क्षेत्र, इंडियनऑयल, श्री राजेश नैय्यर, मुख्य महाप्रबंधक (संचालन), दिल्ली राज्य कार्यालय, इंडियनऑयल और श्री मनोज अखौरी, निदेशक (संचालन), क्रिस की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।