इंडियन ऑयल निभा रहा है अपना सीएसआर कर्तव्य, एक बिल्ट-अप केबिन ट्रक किया प्रदान; पढ़ें पूरी ख़बर
इंडियन ऑयल ने सीएसआर के तहत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, दिल्ली कोभेंटस्वरूप एक बिल्ट-अप केबिन ट्रक प्रदान किया।

नई दिल्ली: सुश्री शुक्ला मिस्त्री, निर्देशक(रिफ़ाइनरीज़), इंडियन ऑयल ने सीएसआर के तहत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, दिल्ली को एक बिल्ट-अप केबिन ट्रक भेंट किया, जो दिल्ली चिड़ियाघर में रखे गए जंगली जानवरों के भोजन का प्रभंध करने में सहायता करेगा। बिल्ट-अप केबिन ट्रक का इस्तेमाल मुख्य रूप से अधिकारियों द्वारा भोजन का वितरण करने और पशुओं के स्थानांतरण कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जो चिड़ियाघर के रख रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, और साथ ही वन्य जीवों की पूरी देख भाल और स्नेह के साथ पालन-पोषणकर रहे हैं।
सुश्री मिस्त्री ने देश भर में लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण पर जागरूकता फैलाने की दिशा में इंडियन ऑयल द्वारा की गई पहलों के बारे में बताया। इंडियन ऑयल द्वारा उपलब्ध कराए गए बिल्ट-अप ट्रक में एक सींग वाले भारतीय गैंडे और चीता को दर्शाया गया है ताकि इन दुर्लभ लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए चिड़ियाघर आने वाले लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।
सुश्री मिस्त्री के साथ केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. संजय कुमार शुक्ला ने भी शिरकत की,जिन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, विशेष रूप से जानवरों के लिए काम को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की।
