New Delhi- एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशकों ने 13-14 अक्टूबर, 2022 को साइट का दौरा किया और उत्तराखंड में तपोवन विष्णुगढ़ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। श्री जितेंद्र जयंतीलाल तन्ना, श्री विद्याधर वैशम्पायन, सुश्री संगीता वारियर, तीन स्वतंत्र निदेशकों ने विष्णुगढ़ जलविद्युत परियोजना में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।
 
उन्होंने बैराज, हेड रेस टनल, डीबीएम पोर्शन साइट, पावर हाउस, टीबीएम पोर्टल साइट के प्रमुख स्थानों का दौरा किया और बातचीत के दौरान तपोवन टीम को बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।
 
स्वतंत्र निदेशकों ने फरवरी 2021 में आई आकस्मिक बाढ़ संकट में मृत श्रमिकों की स्मृति में बस्ती में 'स्मृति उद्यान' में पौधे रोपे और बैराज स्थल पर श्रमिक स्मृति स्मारक पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।