रील परिसर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन
<div> <big>प्रबन्ध निदेशक द्वारा रील के समस्त कर्मचारियों व उनके परिवारजनों व देशवासियों को अपनी व अपने परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।</big></div> <div> </div>

कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशो की अनुपालना करते हुए एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेंट्स लिमिटेड, (रील) के कनकपुरा स्थित मुखयालय परिसर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया।
इस अवसर पर कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक श्री राकेश चौपड़ा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियो व उनके परिजनो द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश के 75वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गयी। प्रबन्ध निदेशक द्वारा रील के समस्त कर्मचारियों व उनके परिवारजनों व देशवासियों को अपनी व अपने परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर श्री राकेश चौपड़ा ने कम्पनी कर्मचारियो को कड़ी मेहनत, लगन, कर्तव्य निष्ठा एवं पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कम्पनी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने परिवार, समुदाय व राष्ट्र के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही, साथ ही सभी से एकजुट होकर कार्य करते हुए वर्ष 2021-22 में निर्धारित व्यावसायिक लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आव्हान किए गए आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत आजाद भारत की गौरवशाली गाथा में दिन – प्रतिदिन नए आयाम जुडते जा रहे है जो कि भारत की प्रगति का धोतक है। हाल ही में हमारे देश के युवा खिलाड़ियों द्वारा टोक्यो ओलंपिक 2020 में जिस प्रकार से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और देश का गौरव बढ़ाया, इसके लिए उन्होनें देश के उन पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रगतिशील भारत के 75 साल मनाने और लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है, जिसके तहत उन्होने सभी कर्मचारियों से इस महोत्सव मे सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया, ताकि इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाया जा सकें।
कम्पनी में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा परितोषिक देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी विजेता कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी।
