बीएचईएल चिकित्सालय में जनता के लिए विशेष उपकरणों का किया गया उद्घाटन
<div> <big>भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हरिद्वार इकाई में स्थित मुख्य चिकित्सालय में 100 बेड्स के लिए केंद्रीय ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप लाइन प्रणाली क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI- भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हरिद्वार इकाई में स्थित मुख्य चिकित्सालय में 100 बेड्स के लिए केंद्रीय ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप लाइन प्रणाली क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चंद्र झा ने इस नवीन एवं उन्नत प्रणाली का उद्घाटन किया।
इस परियोजना की सफलता से बीएचईएल मुख्य चिकित्सालय में ऑक्सीजन और वैक्यूम आपूर्ति से सुसज्जित बेड्स की वर्तमान संख्या 24 से बढ़कर 124 हो गई है।
बीएचईएल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति योगदान में गांवों को मुफ्त चिकित्सा शिविर / धर्मार्थ औषधालयों को सहायता देना, वंचित और दिवयांग बच्चों के लिए स्कूल, विपदाओं / प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करना, दिवयांग और पूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करना, वर्षा जल संचयन, लाखों पेड़लगाना, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण प्रबंधन के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शामिल है।
बीएचईएल ने आठ प्रमुख महत्व के क्षेत्रों की पहचान की है जिनके अंतर्गत बीएचईएल में सीएसआर गतिविधियां की जाती हैं।
