NEW DELHI- भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक, पावर एवं मानव संसाधन (अतिरिक्त प्रभार), श्री उपिन्द्र सिंह मठारू ने कंपनी के  नोएडा स्थित टाउनशिप  में नवीकृत बास्केट बॉल कोर्ट का उद्घाटन किया।
 
लोक उद्यम विभाग, भारत सरकार द्वारा बीएचईएल टाउनशिप, नोएडा को स्मार्ट टाउनशिप के रूप मे विकसित करने की ज़िम्मेदारी के निर्वहन की दिशा मे कदम बढ़ाते हुए इस योजना के एक मापदंड -खुली जगह का अभिनव उपयोग के अंतर्गत टाउनशिप में बास्केट बॉल कोर्ट का नवीनीकरण किया गया जिसे स्केटिंग करने के लिए भी उपयोग मे लाया जाएगा।
 
इस अवसर श्री एम इसादोर, महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन), वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, खिलाड़ीवर्ग एवं भारी संख्या में उपनगरीवासी उपस्थित रहे। बास्केट बॉल खिलाड़ियों ने नए कोर्ट पर मित्रवत मैच का एवं एक बच्चे ने स्केटिंग के अभ्यास का प्रदर्शन किया।