नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में अभूतपूर्व बारिश से प्रभावित सड़कों को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं।
 
अपने हालिया ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस संबंध में 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें अस्थायी बहाली के लिए 52 करोड़ रुपये और स्थायी बहाली के लिए 48 करोड़ रुपये शामिल हैं।
 
 
 
मंत्री ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग पर चिपलून के पास वशिष्ठ पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन यातायात के लिए 72 घंटे के भीतर उसे ठीक कर दिया गया था।
 
 
 
श्री गडकरी ने कहा कि परशुराम घाट, करुल घाट, अंबा घाट पर भी रुकावटें दूर कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी बहाली का काम पहले ही शुरू हो चुका है और स्थायी बहाली के काम भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।