भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षु एवं चिकित्सकों के लिए आइस ब्रेकिंग सेशन का किया गया आयोजन
<p> <big><span [removed] 14.4px;">इस कार्यक्रम का लक्ष्य नवनियुक्त अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं उनके मनोबल का उत्थान करना था। सत्र में लगभग 150 नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।</span></big></p>

NEW DELHI- मानव संसाधन विकास विभाग, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में श्री पी.वी.के.आर.एम राव,निदेशक (कार्मिक) के कुशल मार्गदर्शन एंव श्री विकास कुमार महाप्रबंधक(मानव संसाधन विकास) के नेतुत्व मे नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षु एवं चिकित्सकों के लिए आइस ब्रेकिंग सेशन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में श्री पी.वी.के.आर.एम. राव,निदेशक (कार्मिक), बीसीसीएल मुख्य अतिथि थे एवं श्री विनय काजला, डीआईजी (सीआईएसएफ) धनबाद विशिष्ट अतिथि रहे।
इस सेशन में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस्कॉन संस्थान के श्री एच जी अमोघ लीला प्रभुजी, वाइस प्रेसिडेंट द्वारका दिल्ली, ब्रह्मा कुमारी संस्था से ब्रह्मा कुमारी सुमन माउंट आबू मुख्यालय एवं श्री प्रमोद पाठक आई आई टी (आई एस एम) धनबाद के रिटायर्ड प्रोफेसर ने संकाय के रूप में शामिल हुए और सभी प्रतिभागियों से एथिकल वैल्यूज, राइट एटीट्यूड, पॉजिटिव थिंकिंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में गीत संगीत एवं भारतीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिली।
इस कार्यक्रम का लक्ष्य नवनियुक्त अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं उनके मनोबल का उत्थान करना था। सत्र में लगभग 150 नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में के श्री विकास कुमार महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास विभाग एवं श्री देव कृष्ण मिश्रा अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास विभाग ने धन्यवाद ज्ञपन किया।
कार्यक्रम का संचालन के श्री मनिकांत पाण्डे, मुख्य प्रबंधक(खनन) मानव संसाधन विकास विभाग एवं देवांशी जैन, लिपिक, मानव संसाधन विकास विभाग ने मंच संचालन किया।
