NEW DELHI- भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने स्वच्छता पखवाड़ा के हिस्से के रूप में, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए 4 जून 2022 को पर्यावरण और स्थिरता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।
 
 सुश्री रीमा बनर्जी, कार्यक्रम निदेशक, पर्यावरण शिक्षा केंद्र, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्याख्यान दिया।
 
व्याख्यान के दौरान जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, अपशिष्ट प्रबंधन मार्ग, अपशिष्ट से ऊर्जा और अन्य विषयों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। 
 
सुश्री बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि लागत कम करने और प्रदर्शन में सुधार के लिए संगठन जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कचरा प्रबंधन के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।
 
व्याख्यान के बाद प्रतिभागियों के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन किया गया।