इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी लिमिटेड) लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ (ट्रेन नंबर 82501/02) और अहमदाबाद-मुंबई - अहमदाबाद और (ट्रेन) न. 82901 / 02 ) रूट की तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें को अपने यात्रियों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। 
 
कंपनी ने हाल ही में सभी यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन  करते हुए 7 अगस्त, 2021 से अपनी दो प्रीमियम यात्री ट्रेनों का पुनः संचालन शुरू किया है।
 
 
  • आईआरसीटीसी ने सभी यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 7 अगस्त, 2021 से अपनी दो प्रीमियम यात्री ट्रेनों का पुनः संचालन शुरू किया है।
 
  •  आईआरसीटीसी 15 से 24 अगस्त 2021 बीच की अवधि के दौरान चलने वाली अपनी दो प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ट्रेन के किराए में 5% का विशेष कैशबैक का ऑफर दे रहा है। 
 
  • कैशबैक उन महिला यात्रियों के लिए भी लागू होगा, जिन्होंने ऑफर के लॉन्च से पहले ही उपरोक्त यात्रा अवधि के लिए अपना टिकट बुक करा लिया है।
 
 
आईआरसीटीसी वर्तमान में, सप्ताह में चार दिन के साथ यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को दो तेजस यात्री ट्रेनों को अपने बेड़े में शामिल कर संचालन कर रहा है। रक्षाबंधन हमारे भारतीय सामाजिक परंपरा का एक अभिन्न अंग है जो बहन और भाई के बीच परस्पर आदर एवं प्यार का पावन त्योहार है।
 
 
 आईआरसीटीसी 15 अगस्त से 24 अगस्त 2021 बीच की अवधि के दौरान तक चलने वाली अपनी दो प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को रक्षाबंधन के इस पावन  अवसर पर ट्रेन के किराए में 5% का विशेष कैशबैक का ऑफर दे रहा है।
 
कैश बैक ऑफर केवल दी गई अवधि के दौरान की गई यात्राओं के लिए लागू कितनी भी बार की गई हो। कैश बैक ऑफर को उसी खाते में जमा किया जसके माध्यम से टिकट बुक किए गए हैं।
 
कैशबैक ऑफर उन महिला यात्रियों के लिए भी लागू होगा, जिन्होंने ऑफर के लॉन्च से पहले ही उपरोक्त यात्रा अवधि के लिए अपना टिकट बुक करा लिया है।
 
 आने वाले त्योहारों के सीजन के साथ, कंपनी अपनी प्रीमियम यात्री ट्रेनों के यात्रियों के लिए और अधिक आकर्षक एवं लुभावने यात्रा ऑफर की योजना बना रही है।