NEW DELHI- कर्मियों के कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर केंद्रित ILO's World Day  for Safety and Health at Work,28.04.22 को वेकोलि में  मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने सुरक्षा ध्वज फहरा कर एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत से की गई। इसके बाद शहीद साथियों की स्मृति में मौन रखा गया। 
 
अपने उद्बोधन के दौरान श्री मनोज कुमार ने कहा के कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ कार्य करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। 
 
यह दिवस हमें कार्य स्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश देता है। इन दोनों का अनुसरण करते हुए हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
 
इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीक (संचालन) श्री जे पी द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव एवं निदेशक तकनीकी-डिज़िगनेट श्री ए के सिंह प्रमुखता से उपस्थित रहे।
 
महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं संरक्षण) श्री ए के दीक्षित ने चेयरमैन कोल इंडिया लिमिटेड श्री प्रमोद अग्रवाल के संदेश का वाचन किया। संचालन श्री एस. के. पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुजाता सरमुक़द्दम, सीएमएस, ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।