नई दिल्ली: भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) ने कहा है कि उनकी डीएपी और एनपीके उर्वरकों की अधिकतम खुदरा कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
 
इफको के प्रबंध निदेशक श्री यू.एस. अवस्थी ने एक ट्वीट में कहा है कि "हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फोस एसिड और अन्य जैसे कच्चे माल की लागत में भारी वृद्धि हुई है, फिर भी हम उर्वरकों की कीमत बढ़ाने वाले नहीं हैं।"
 
उन्होंने कहा कि "रबी सीजन के दौरान डीएपी और एनपीके उर्वरकों की एमआरपी बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि हमारा उद्देश्य किसान समुदाय की सेवा उनके लिए इनपुट कृषि लागत को कम करना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "आत्म निर्भर भारत" के स्पष्ट आह्वान के अनुरूप है। इसका उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।"
 
इफको एक प्रमुख सहकारी समिति है जो उर्वरकों के विनिर्माण और विपणन के व्यवसाय में  है। इसके भारत में 5 विनिर्माण संयंत्र हैं।