NEW DELHI- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मी का सम्मान समारोह 30 नवंबर, 2022 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
वेकोलि मुख्यालय से श्री परमानंद भोवते, हेड प्यून, उत्पादन विभाग सेवानिवृत्त हुए। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार, उप प्रबंधक (राजभाषा) ने किया।