वेस्टर्न कोलफील्ड्स में सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मान समारोह हुआ आयोजित
<p> <big><span [removed] 14.4px;">वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह 30 अगस्त, 2022 को आयोजित किया गया।</span></big></p>

New Delhi- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह 30 अगस्त, 2022 को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वेकोलि मुख्यालय से श्री पी एस देशपांडे, महाप्रबंधक (कार्मिक), मानव संसाधन विभाग, श्री एस सत्यनारायण, महाप्रबंधक (उत्खनन), उत्खनन विभाग, श्री डी मनोगरन, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक), औद्योगिक संबंध विभाग, श्री उमेश प्रसाद सिंह, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), आंतरिक अंकेक्षण विभाग एवं श्री एम वी देवदास, प्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स), मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग सेवानिवृत्त हुए।
समारोह में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्याण विभाग के श्री बाबा खान ने किया।
