नई दिल्ली: हिताची एबीबी पावर ग्रिड इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) से 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर प्राप्त किया है। 
कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि परियोजना एचआरआरएल की बाड़मेर रिफाइनरी में मिशन-क्रिटिकल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान करेगी।
 
हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स इंडिया, "एबीबी पावर प्रोडक्ट्स एंड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड" के रूप में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध है, इस​ने एचआरआरएल से इस परियोजना को जीता है, जो राज्य में संचालित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम है।