एसईसीएल के कोरबा क्षेत्र में हिन्दी पखवाड़ा का उद्घाटन
<p> <big><span [removed] 14.4px;">उपप्रबंधक कार्मिक एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा हिंदी पखवाड़े के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए इस निमित हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार हेतु कोरबा क्षेत्र द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही राजभाषा पखवाड़ा में होने वाले विभिन कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया।</span></big></p>

NEW DELHI- एसईसीएल, कोरबा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के द्वारा हिन्दी पखवाड़ा का उद्घाटन माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा हिन्दी में कार्यालयीन कार्य किए जाने बाबत बल दिया गया साथ ही ई-आफिस मे हिन्दी मे कार्य करने एवं इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
उपप्रबंधक कार्मिक एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा हिंदी पखवाड़े के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए इस निमित हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार हेतु कोरबा क्षेत्र द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही राजभाषा पखवाड़ा में होने वाले विभिन कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया।
क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक (प्रभारी)द्वारा स्वागत भाषण एवं सभी को पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भुवनेश्वर कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती माधुरी, प्रबंधक कार्मिक द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सम्मानीय क्षेत्रीय कल्याण समिति , जेसीसी, सिस्टा के पदाधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
