एनसीएल द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

सिंगरौली: एनसीएल में हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा” का उद्घाटन एनसीएल के निदेशक( कार्मिक) श्री बिमलेन्दु कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया ।
इस अवसर पर एनसीएल के कार्यकारी निदेशकगण, जेसीसी सदस्यगण, मुख्यालय से विभागाध्यक्ष एवं समस्त परियोजनाओं से महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण जुड़े ।
कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह, माननीय कोयला मंत्री, भारत सरकार श्री प्रल्हाद जोशी , अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड श्री प्रमोद अग्रवाल तथा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनसीएल श्री प्रभात कुमार सिन्हा के संदेश का वाचन किया गया । एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाईयों में भी राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन हुआ।
