राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु, पोसोको के सभी कार्यालयों में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
<div> <big> पखवाड़े के तहत हिंदीभाषी तथा हिन्दीतर भाषी कार्मिकों के लिए अलग-अलग अनेक कार्यक्रम जैसे निबंध प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्नोत्तरी, कविता प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, राजभाषा व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा ।</big></div> <div> </div>

नई दिल्ली- भारतीय ग्रिड ऑपरेटर पावर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (पोसोको) राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु, पोसोको के सभी कार्यालय 1 सितंबर से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मना रहे हैं ।
इस पखवाड़े के तहत हिंदीभाषी तथा हिन्दीतर भाषी कार्मिकों के लिए अलग-अलग अनेक कार्यक्रम जैसे निबंध प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्नोत्तरी, कविता प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, राजभाषा व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा ।
कोविड-19 के दिशा- निर्देशानुसार ये प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी । इस आयोजन का उद्देश्य संस्थान में कार्यरत कार्मिकों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना है ताकि वे हिंदी में अपने ज्ञान को बढ़ाएं और उसमें कार्य करें।
हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में हिंदी में अधिक कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
