प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 14 सितम्बर से लेकर दिनांक 28 सितम्बर तक राजभाषा पखवाड़ा -2021 समारोह का आयोजन किया गया। 
 
पखवाड़ा का शुभारम्भ दिनांक 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस सह राजभाषा पखवाड़ा के उद्घाटन सत्र आयोजन के साथ हुआ ।  इस अवसर पर पखवाड़ा पालन स्वरूप संयंत्र के कार्मिकों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। 
 
 
प्रतियोगिताओं के क्रम की शुरूआत करते हुए दिनांक 16 सितम्बर को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सम्मेलन संख्या #3 में हिन्दी चित्र अभिव्यक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजनन किया गया, जिसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों से आये कार्मिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
 
प्रतियोगिता में कार्मिकों को उनके समक्ष लगाये गए बड़े आकार के मॉनीटर पर दिखाए गए चित्र को देखकर उसका लिखित वर्णन करना था जो कि स्वयं में एक कला है। 
 
 
प्रतियोगियों को मौके पर अपनी ज्ञान क्षमता, बुद्धि कौशल एवं भाषा-कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न कोणों से चित्र की परख एवं उसे शब्दबद्ध करना था। साथ ही कार्मिकों को अपनी कल्पनाशीलता का रंग भरकर इसे अत्याधिक आकर्षक भी बनाना था।
 
 
चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कर्मिकों का इस अवसर पर उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्ञात हो कि प्रतोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पखवाड़ा के समापन सत्र आयोजन दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।