एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई
एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

नई दिल्ली : 31 मई 2023 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डा. प्रेम सागर मिश्रा, निर्देशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल, निर्देशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निर्देशक (कार्मिक), निर्देशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी, श्री देबाशीष आचार्या, महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/कल्याण), श्री जयंत कुमार खमारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डा. के.एस. जार्ज, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।
