एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र की मदन नगर ओसीपी ब्लॉक अंतर्गत भू-अधिग्रहण से जुड़ी आपत्तियों पर हुई सुनवाई आयोजित
आपत्तियों की सुनवाई दिनांक 03 मई 2023 को कोयला नियंत्रक एवं उप महानिर्देशक, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, सुश्री. संतोष अग्रवाल के द्वारा की गई

नई दिल्ली : एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की मदननगर परियोजना हेतु जब मदननगर, चौरा, कनकपुर और जगन्नाथपुर ग्राम से भू- अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी तब गांव के भूस्वामियों ने इस पर आपत्ति उठाई थी।
उन्ही आपत्तियों की सुनवाई दिनांक 03 मई 2023 को कोयला नियंत्रक एवं उप महानिर्देशक, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, सुश्री. संतोष अग्रवाल के द्वारा श्री. जोगिन्दर सिंह, विशेष कार्य अधिकारी, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्री. संदीप परांजपे, विशेष कार्य अधिकारी, बिलासपुर, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्री. दीपक पंडया, महाप्रबन्धक भटगांव क्षेत्र और श्री. कमलेश प्रसाद, महाप्रबंधक, भू-राजस्व विभाग एसईसीएल की उपस्थिति में की गई ।
इस सुनवाई के दौरान आपत्तिकर्ता ग्राम सरपंच तथा अन्य ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
