New Delhi- भारत सरकार की मिनीरत्न कम्पनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के  कृष्णाशिला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश वन विभाग के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एनसीएल की  खदानों में वनीकरण , जैव विविधता, भूमि सुधार, पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्स्थापना जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित थी।
 
कार्यशाला के दौरान एनसीएल एवं कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक किए गए कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं का संक्षिप्त उल्लेख भी किया गया।   
 
कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के सीएमडी श्री भोला सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा डीएफओ रेणुकूट श्री मनमोहन मिश्रा एवं एसडीओ (वन), पिपरी श्रीमती उषा देवी बतौर विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।