एचडीएफसी बैंक ने चयनित कम अवधि के लोन की ब्याज दरें बढ़ाईं! जानिए नई दरें

भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार को कम अवधि के टेनर्स के लिए लोन की ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में की गई है और यह ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने की अवधि पर लागू होती है।
इस संशोधन के बाद, ओवरनाइट MCLR 9.10% से बढ़कर 9.15%, एक महीने का MCLR 9.15% से बढ़कर 9.20% और तीन महीने की अवधि का MCLR 9.45% से बढ़कर 9.50% हो गया। MCLR वह बेंचमार्क है जिसे RBI द्वारा निर्धारित किया जाता है, जिससे बैंकों को अपने ग्राहकों पर किसी भी ऋण पर सबसे कम ब्याज दर निर्धारित करने में मदद मिलती है।
इन तीन कम अवधि के टेनर्स के अलावा, अन्य किसी अवधि के लिए MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
