एनसीएल जयंत स्टेडियम में हुआ आरोहण 2022 का भव्य समापन

इस अवसर पर आरोहण शिविर के दौरान अपनी-अपनी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों, 3 सर्वश्रेष्ठ आरोहण शिविरों और सभी 105 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।

NEW DELHI- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत स्टेडियम में रविवार को एनसीएल के वार्षिक स्पोर्ट्स शिविर आरोहण-2022 का भव्य समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 3 हज़ार से अधिक बच्चों की ऊर्जा, उत्साह एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा स्टेडियम सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह, कलेक्टर सिंगरौली श्री आरआर मीणा, निदेशक (तकनीकी/ संचालन एवं कार्मिक),एनसीएल डॉ अनिंद्य सिन्हा, कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती सुचंद्रा सिंहा , कंपनी जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि,मुख्यालय से विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण, विभिन्न परियोजनाओं के स्टाफ अधिकारी ( कार्मिक), कम्पनी स्तरीय कल्याण समिति एवम खेल समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक गण व अभिभावक उपस्थित रहे।
15 मई से 26 जून 2022 तक चले इस 40 दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के दौरान लगभग 3750 बच्चों ने विभिन्न खेलों, आर्ट्स और क्राफ़्ट व सांस्कृतिक क्षेत्र की 16 अलग अलग विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस वर्ष के शिविर में विशेष रूप से बास्केट बॉल, स्केटिंग, कराटे व तैराकी को भी शामिल किया गया था । शिविर के दौरान 105 प्रशिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
आरोहण 2022 का आयोजन बेहतर शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास को समर्पित एनसीएल के मुहिम उमंग के तहत संपन्न हुआ है|
‘आरोहण-2022’ के समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने विगत 40 दिनों में अलग-अलग विधाओं में सीखे गए गुरों का शानदार प्रदर्शन किया। ऊर्जा से भरे बच्चों ने शानदार नृत्य, गायन व कबड्डी की प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा में बैठे गणमान्यों की खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर आरोहण शिविर के दौरान अपनी-अपनी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों, 3 सर्वश्रेष्ठ आरोहण शिविरों और सभी 105 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में लगभग 3000 से अधिक बच्चों ने जोश व उत्साह से भरा जंबल मार्च कर सभी अतिथियों का अभिवादन किया।