सरकार ने इंडियन ऑयल के निर्देशक (मानव संसाधन) के रूप में रंजन महापात्रा के सेवा विस्तार को किया खारिज
सरकार ने श्री महापात्र के आठ महीने के सेवा विस्तार को पूर्ण रूप से खारिज कर दिया है।
_of_IndiaOil.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
नई दिल्ली : भारत सरकार ने श्री रंजन कुमार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देशक (मानव संसाधन) के रूप में विस्तारित करने से इंकार कर दिया हैं। सरकार ने सेवा विस्तार को खारिज करने का कोई कारण नहीं दिया हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 2 मई को एक पत्र लिखा जिसमे कहा हैं, "श्री रंजन कुमार 2 मई 2023 को कंपनी के निर्देशक (मानव संसाधन) के पद से हट गए हैं।" सरकार ने श्री महापात्र के आठ महीने के सेवा विस्तार को पूर्ण रूप से खारिज कर दिया है।
श्री महापात्र को फरवरी 2018 में भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी के निर्देशक (एचआर) के रूप नियुक्त किया गया था और तभी से वो इस पद पर कार्यरत थे।
