नई दिल्ली: सरकार ने एनटीपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री गुरदीप सिंह का कार्यकाल जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। यह विस्तार 4 फरवरी, 2021 से प्रभावी होगा। एसीसी ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।
 
श्री गुरदीप सिंह ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से अपने मैकेनिकल इंजीनियर और आईआईएम अहमदाबाद (भारत) से मैनेज्मेन्ट एजुकेशन प्रोग्राम​ पूरा किया।
 
उन्होंने Saïd Business School-Oxford (UK), हार्वर्ड-कैनेडी स्कूल (USA), डार्डन स्कूल ऑफ़ मैनेज्मेन्ट​ - वर्जीनिया (USA), सिंगापुर सिविल सर्विसेज कॉलेज (सिंगापुर) और आईएसबी हैदराबाद (भारत) जैसे वैश्विक संस्थानों से प्रबंधन और नेतृत्व प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है) 
 
उनके करियर की शुरुआत एनटीपीसी लिमिटेड से हुई और उन्होंने भारतीय और बहु-राष्ट्रीय दोनों कंपनियों जैसे पॉवरगेन, सीएलपी, आईडीएफसी, सीईएससी और एईएस में विभिन्न स्तरों पर काम किया है।