New Delhi- वेकोलि मुख्यालय स्थित कोल क्लब में आज शाम विघ्नहर्त्ता  श्री गणेशजी की पूजा के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। वेकोलि के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने सपरिवार श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर कम्पनी एवं उसके समस्त कर्मियों के विकास और खुशहाली की प्रार्थना की।
 
इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव एवं उनके सुपुत्र कु. अद्वय कृष्णा प्रमुखता से उपस्थित थे।
 
पूजा-अर्चना के बाद सभी ने सपरिवार रात्रि-भोजन का स्वाद लिया। सुनियोजित व्यवस्था के लिए कोल क्लब के सचिव, श्री नितिन गुप्ता एवं उनकी टीम की सबने सराहना की।
 
विदित हो कि हमेशा की तरह इस साल भी गणेशोत्सव के दौरान ड्रेस, डांस, अंताक्षरी, मेहंदी, रंगोली, मोदक आदि अलग-अलग प्रतियोगिताओं एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया है।