जीआरएसई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 56.70 करोड़ अंतरिम लाभांश का भारत सरकार को किया भुगतान
<p> <big><span [removed] 14.4px;">गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, (जीआरएसई), एक मिनी रत्न श्रेणी 1 रक्षा पीएसयू और भारत की एक प्रमुख युद्धपोत निर्माण कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 56.70 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया है।</span></big></p>

NEW DELHI- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, (जीआरएसई), एक मिनी रत्न श्रेणी 1 रक्षा पीएसयू और भारत की एक प्रमुख युद्धपोत निर्माण कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 56.70 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया है।
42,24,39,138/- रुपये की राशि का अंतरिम लाभांश चेक सरकार के हिस्से के रूप में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, कमोडोर पीआर हरि, आईएन (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (कार्यवाहक) जीआरएसई लिमिटेड कोलकाता,डॉ अजय कुमार, रक्षा सचिव, श्री संजय जाजू, अतिरिक्त सचिव (रक्षा उत्पादन), श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव (नौसेना प्रणाली) और श्री आरके दास, निदेशक (वित्त), जीआरएसई की उपस्थिति मे नई दिल्ली में सौंप दिया गया।
जीआरएसई ने वित्त वर्ष 20-21 में 3.85 रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 21-22 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर 4.95 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है जो 28.57% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
जीआरएसई शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने में लगातार रहा है और पिछले 28 वर्षों से हर साल ऐसा करता रहा है। कंपनी के पास 31 दिसंबर 21 तक 24,605 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक स्थिति है।
