New Delhi- श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और एमओएचयूए ने इटली में भारतीय राजदूत, निदेशक (वित्त) गेल, सीएमडी आईओसीएल और एमडी पेट्रोनेट एलएनजी की उपस्थिति में मिलान, इटली में गैसटेक इवेंट में गेल स्टॉल का उद्घाटन किया।
 
श्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस्टेक मिलन 2022 के पूर्ण सत्र में भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम के इतर विदेश मामलों के उप मंत्री, श्री मानलियो डि स्टेफानो से मुलाकात की और आपसी हित और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।
 
उन्होंने कहा, नो-गो क्षेत्रों में 99% की कमी के माध्यम से भारत द्वारा किए जा रहे मजबूत प्रयासों को रेखांकित किया, तथा आगे कहा कि इससे  राष्ट्रीय डेटा रिपोजिटरी आदि के माध्यम से डेटा तक पहुंच में आसानी होगी।
 
उन्होंने कहा कि भारत का 93 फीसदी तलछटी बेसिन अन्वेषण के लिए उपलब्ध है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग के साथ, इन अवसरों से लाभ उठाने के लिए शेवरॉन का स्वागत किया।
 
उन्होंने गैस बुनियादी ढांचे के लिए 60 अरब अमेरिकी डॉलर के भारी निवेश, 2014 में एलएनजी आयात टर्मिनल रीगैसिफिकेशन क्षमता में 21.7 एमएमटीपीए से 2022 में 42.7 एमएमटीपीए की वृद्धि, 2014 में 14,700 किमी से गैस पाइपलाइन नेटवर्क में 22000 किमी से अधिक की वृद्धि पर भी प्रकाश डाला।