सम्‍बलपुर:  वृक्षारोपण अभियान-2021 के कार्यक्रम के दौरान एमसीएल . द्वारा विकसित किए जा रहे झारसुगुडा जिला के ईब कोयलाचंल स्थित इको पार्क “चन्द्रशेखर आज़ाद इको पार्क” का 19 अगस्‍त,2021 को शिलान्यास किया जाना है| 
 
ओरिएंट माइन नंबर 4, एमसीएल के भूमिगत खदान व इको-पर्यटन को बढ़ावा देते हुए 9.5 हैकटैर क्षेत्र में फैले चन्द्रशेखर आज़ाद इको पार्क को निर्माण कर एक इको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा|  इस इको पार्क को “ओड़ीशा एको पर्यटन सर्किट” से जोड़ने की योजना है |
 
 
 
इस योजना के तहत एमसीएल के खदान व इको पर्यटन के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के व्यापक अवसर पैदा हो सकेंगे। गौरतलब है कि एमसीएल ने अपनी स्थापना से अभी तक लगभग 61,51,000  पौधों का रोपण किया है| 
 
वर्ष 2021-22 में लगभग 150  हेक्टेयर भूमि पर 2.5 लाख पौधे लगाने की योजना है | एमसीएल में जल व वायु प्रदूषण की रोकथाम व कार्बन नियुट्रलिटी की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है ।