एनटीपीसी के रम्मम जल विद्युत परियोजना में मनाया गया स्थापना दिवस
<div> <big>रम्मम जल विद्युत परियोजना के स्थापना दिवस के मौके पर श्री प्रवीण कुमार यादव, रम्मम के पूर्व परियोजना प्रमुख और श्री मनोहर कृष्णा अस्थाना, कार्यकारी निदेशक, क्यू.ए.आई (कॉर्पोरेट सेन्टर) विशेष अतिथि थे। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI- एनटीपीसी लिमिटेड के रम्मम जल विद्युत परियोजना का 26 जून, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया। 26 जून ही के दिन वर्ष 2007 में पश्चिम बंगाल सरकार और सिक्किम सरकार के बीच कोलकाता में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था, जिसके तहत रम्मम जल विद्युत परियोजना की नीव रखी गई थी।
रम्मम के सभी कर्मचारियों में स्थापना दिवस के मनाए जाने को लेकर एक अलग ही जोश था। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत श्री सतीश उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रम्मम जल विद्युत परियोजना) द्वारा एनटीपीसी के ध्वज आरोहण से हुई। ध्वज आरोहण के उपरान्त श्री सतीश उपाध्याय ने सभी उपस्थित कर्मचारियों व परिवारजनों को भाषण के साथ संबोधित किया।
भाषण में श्री सतीश उपाध्याय ने रम्मम जल विद्युत परियोजना कि स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताया और सभी कर्मचारियों को उनकी परियोजना के प्रति कर्मठता एवं निष्ठा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने रम्मम जल विद्युत परियोजना उपलब्धियों से भी सभी को अवगत कराया।
रम्मम जल विद्युत परियोजना के स्थापना दिवस के मौके पर श्री प्रवीण कुमार यादव, रम्मम के पूर्व परियोजना प्रमुख और श्री मनोहर कृष्णा अस्थाना, कार्यकारी निदेशक, क्यू.ए.आई (कॉर्पोरेट सेन्टर) विशेष अतिथि थे।
शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जहाँ पर श्री सतीश उपाध्याय ने रम्मम जल विद्युत परियोजना की विज़न और मिशन स्टेटमेंट का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
