सीएमपीडीआई के संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण बोर्ड की आसनसोल में प्रथम बैठक सम्पन्न
<p> <big><span [removed] 14.4px;">बैठक में भेदन लक्ष्यों समेत संस्थान के अन्य लक्ष्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी जिस पर यूनियन तथा असोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।</span></big></p>

NEW DELHI- क्षेत्रीय संस्थान 1, आसनसोल के सम्मेलन कक्ष में वर्ष 2022-23 की संयुक्त सलाहकार समिति एवं कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक दिनांक 25.05.2022 को क्षेत्रीय निदेशक, श्री इरशाद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विभागाध्यक्ष (का. एवं प्र., गवेषण, वि. एवं यां., सिविल, पर्यावरण, क्रय एवं भंडार तथा वित्त) के अलावा तीनों यूनियन के प्रतिनिधिगण और सीएमओएआई की तरफ़ से अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में भेदन लक्ष्यों समेत संस्थान के अन्य लक्ष्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी जिस पर यूनियन तथा असोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उत्पादकता बढ़ाने तथा खर्चो को कम करने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। बैठक में कल्याण के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
