आंध्र प्रदेश: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, विशाखापत्तनम संयंत्र में भीषण आग लग गई। मौके पर जिला दमकल की गाड़ियां भेजी जा रही हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एएनआई के अनुसार विवरण की प्रतीक्षा है।
 
 
 
 
 
डीसीपी ऐश्वर्या रस्तोगी ने कहा, "सूचना के अनुसार, एचपीसीएल में यूनिट -3 प्लांट में एक विस्फोट की सूचना मिली है। मौके पर पांच दमकल मौजूद हैं। दमकल की और गाड़ियां भेजी जा रही हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।"