केंद्र सरकार ने  राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा जारी किया है। 

वर्ष 2021-22 के दौरान उक्त राशि सहित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि रु. 60,000 करोड़ है। जीएसटी परिषद के निर्णय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान जीएसटी मुआवजा जारी करने में कमी के एवज में 1.59 लाख करोड़ रुपये का बैक टू बैक ऋण पहले ही जारी किया जा चुका है।