NEW DELHI-भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) के निदेशक(वित्त/कार्मिक) श्री राम नारायण दुबे ने शनिवार को बिरकुनियां में एनसीएल सीएसआर के तहत निर्मित सामुदायिक केंद्र का दौरा किया
 
इस दौरान श्री दुबे ने वहाँ पर उपस्थित स्थानीय जरूरतमन्द लोगों को 315 कंबल भी वितरित किए और स्थानीय जनप्रतिनिधि व किसानों से संवाद किया
 
किसानों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि एनसीएल प्रबंधन स्थानीय किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को हर संभव मदद  की जाएगी।
 
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक(सीएसआर),  एनसीएल श्री ए के सिंह व अन्य सीएसआर अधिकारी , स्थानीय जनप्रतिनिधि  तथा बढ़ी संख्या में ग्रामीणजन उपथित रहे।
 
पोल्ट्री फार्म का भी किया दौरा-
 
इसी कड़ी में श्री दुबे  बिरकुनियां बैगा बस्ती में एनसीएल सीएसआर के तहत चल रहे पोल्ट्री फार्म भी गए और इसे संचालित करने वाली महिलाओं से संवाद किया।
 
गौरतलब है कि एनसीएल ने सामाजिक निगमित दायित्व के तहत अभी तक   आदिवासी बैगा बस्ती की 584 जनजातीय महिलाओं को पोल्ट्री फार्मिंग के माध्यम से सीधे तौर पर रोजगार मुहैया कराया है।
 
 साथ ही 160 से अधिक अन्य जनजातीय परिवारों को इस योजना से जोड़ कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया चल रही है।