जबकिइस अधिनियम की समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही थी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा बुधवार को उद्घोषणा जारी की गई जिसमें  यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा-3 का हवाला देते हुए राज्यपाल की ओर से पूरे प्रदेश को कोविड-19 प्रभावित प्रदेश घोषित कर दिया गया है।


अब यह अधिनियम 30 जून या कोई अन्य आदेश जारी किए जाने तक प्रभावी रहेगा। इसके लिए उप्र महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 में सातवां संशोधन किया गया है।


लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का सकंट


बता दें कि यूपी में बुधवार को 1230 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह स्थिति तब है जबकि मंगलवार को मात्र 67443 नमूनों की जांच की गई है। इससे पहले सोमवार को भी 64519 नमूनों की जांच हुई थी और 918 केस मिले थे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि  प्रदेश में अब तक 617194 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 598535 संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

(Anjul Tyagi)