NEW DELHI- श्री अजित कुमार , कार्यकारी निदेशक (कोच्चि रिफाइनरी) ने ऊर्जा क्षेत्र में डिजिटलीकरण पर उच्च प्रौद्योगिकी केंद्र (सीएचटी) की गतिविधि समिति की बैठक का उद्घाटन किया।  
 
27 जून 2022 को कोच्चि रिफाइनरी में सीएचटी और बीपीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में भारत भर के रिफाइनरियों और प्रौद्योगिकी भागीदारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
 
श्री अजित कुमार ने विभिन्न डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके रिफाइनरी संचालन की विश्वसनीयता में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
 ईडी (सीएचटी) श्री आलोक शर्मा, सीजीएम (आईएस और डिजिटल) बीपीसीएल श्री रामा राव, संयोजक और जीएम (डिजिटल), कोच्चि रिफाइनरी श्री श्रीधर और डीजीएम (डिजिटल), कोच्चि रिफाइनरी सुश्री अनुराधा शेनॉय ने बात की।