नेहरू जयंती के अवसर पर एसईसीएल में हुआ आयोजन
<p> <span [removed] 14.4px;">देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।</span></p>

NEW DELHI-देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यालय शताब्दी नगर स्थित नेहरू प्रतिमा पर एसईसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधिगण ने पुष्पहार अर्पित कर चाचा नेहरू को स्मरण किए।
उपस्थितों ने पंडित नेहरू को सच्चे मानवतावादी, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ पूरे विश्व में शांतिपूर्ण सहअस्तित्व एवं सौहार्द की भावना प्रचार-प्रसार करने वाले, कुशल नेतृत्व शक्ति बतौर याद किया।
बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने के कारण वे ’’चाचा नेहरू’’ भी कहे जाते हैं तथा उनकी जयंती ’’बाल दिवस’’ के रूप में मनायी जाती है।
