सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-V बिलासपुर में 09 जून को संपन्न हुआ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह
<p> <big>क्षेत्रीय निदेशक आई.डी.नारायण, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अंजू नारायन, विभागाध्यक्ष (सिविल), विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं प्रशासन) विभागाध्यक्ष (पर्यावरण) एवं महिला मंडल के सक्रिय सदस्यों ने पुरस्कार वितरित किए।</big></p>

NEW DELHI- क्षेत्रीय संस्थान -V, Bilaspur द्वारा 2 जून से 8 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह मनाया गया, इसमें प्रतिदिन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बौद्धिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए. आज ( 09.06.2022) कार्यालय के पार्श्व में स्थित सरोवर की सफाई हेतु श्रमदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहे।
अपराह्न 4:00 बजे सम्मान कार्यक्रम क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय संस्थान 5 श्रीमान इंद्र देव नारायण साहब के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सफल हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, और इस सप्ताह को अविस्मरणीय बनाया है।
क्षेत्रीय निदेशक आई.डी.नारायण, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अंजू नारायन, विभागाध्यक्ष (सिविल), विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं प्रशासन) विभागाध्यक्ष (पर्यावरण) एवं महिला मंडल के सक्रिय सदस्यों ने पुरस्कार वितरित किए।
