एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.08.2021 को 3 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी।
 
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं निदेशक (वित्त / कार्मिक ) श्री एस.एम. चौधरी की मौजूदगी में श्री तमाल चक्रवर्ती लेखापाल वित्त विभाग श्री नर्मदा प्रसाद मेसन टीए विभाग वसंत विहार एवं श्री विश्वनाथ पटेल कुछ इंदिरा बिहार गेस्ट हाऊस को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। 
 
इस अवसर पर निदेशक मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं निर्देशक (वित्त / कार्मिक) श्री एस.एम. चौधरी ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुमय से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। 
 
अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर उद्घोषणा का दायित्व सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क / राभा श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया एवं अंत में उपस्थितों को धन्यवाद दिया।