एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई
<p> <big><span [removed] 14.4px;">एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.03.2022 को 6 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी। </span></big></p>

NEW DELHI- एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.03.2022 को 6 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेमसागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेषक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री मनोज कुमार प्रसाद, निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल की मौजूदगी में श्री रविन्द्र कुमार देवर महाप्रबंधक (वित्त), श्री अंजनी कुमार द्विवेदी मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) योजना/परियोजना विभाग, श्री सदन कुमार गोंड वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) खान सुरक्षा बचाव विभाग, श्री उमेश सिहोते कार्यालय अधीक्षक परिवहन विभाग, श्री आर.एस. सिद्दिकी कार्यालय अधीक्षक श्रमशक्ति विभाग, श्री गुलाब दास पम्प आपरेटर नगर प्रषासन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेमसागर मिश्रा एवं निदेशकगणों ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईष्वर से कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क) ने निभाया।
