नई दिल्ली : पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक, श्री अरुण अरोड़ा ने श्री पीएन शर्मा, डीआरएम, आसनसोल के साथ  झांझरा प्रोजेक्ट कोलियरी का दौरा किया और देश में मौजुद सर्वश्रेष्ठ भूमिगत खनन प्रथाओं में से एक का अनुभव किया।
 
पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक के आगमन के अवसर पर झांजरा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अजय कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया और भूमिगत खदान का दौरा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के साथ-साथ विभिन्न भूमिगत खनन प्रौद्योगिकियों के बारे में बताते हुए एक संक्षिप्त प्रस्तुति दिया। 
अपने दौरे के दौरान श्री अरोड़ा ने पूर्व रेलवे के लिए अधिक से अधिक मूल (ओरिजिनेटिंग ) स्तरीय माल ढुलाई राजस्व शामिल करने के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एक समनव्य बैठक भी किया|
 

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfields Limited) भारत की मुख्य कोल खनन कंपनियों की सूचि में है। यह कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में से एक है। यह कंपनी मुख्य रूप खनिज उत्पादन और खनन से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। इसके अलावा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नौकरियों की एक बड़ी संख्या प्रदान करती है।