ईआईएल में सितंबर माह में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया

नई दिल्ली: ईआईएल में सितंबर माह में हिंदी पखवाड़े का सफल आयोजन किया गया। पखवाड़े का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 14 सितंबर, 2020 को ईआईएल मुख्यालय में किया गया। समारोह में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशकगण एवं अन्य उच्चाधिकारीगण, वर्ष के दौरान में सर्वाधिक कार्य करने वाले विभागाध्यखक्ष तथा हिंदी समन्वमयक और प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी उपस्थित थे। विशेष रूप से कंपनी के क्षेत्रीय, शाखा कार्यालय एवं अन्य साइट कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष भी इस अवसर पर वेबेक्स के माध्यम से सम्मिलित हुए।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 'क' 'ख' तथा 'ग' क्षेत्रों में और विभागों में हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने वाले ईआईएल कार्यालयों और विभागों को राजभाषा शील्ड प्रदान की। इस वर्ष 'क' क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में अनुसंधान एवं विकास, गुरुग्राम को, 'ख' क्षेत्र में शाखा कार्यालय, मुम्ब।ई, 'ग' क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय चेन्नई एवं दिल्ली मुख्यालय के विभागों में निर्माण विभाग को उनके उल्लेखनीय हिंदी कार्यों को देखते हुए यह शील्ड प्रदान की गई।
राजभाषा कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से इस दौरान कर्मचारियों के लिए चार हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध, कार्यालयी हिंदी ज्ञान एवं अनुवाद, वाद विवाद और हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कंपनी में वर्ष के दौरान हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने वाले दिल्ली से बाहर के छह कार्यालयों और मुख्या लय के नौ विभागों को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें संबंधित विभागाध्यक्ष एवं हिन्दी समन्वयक दोनों को ही पुरस्कार दिए गए। अध्य क्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (वाणिज्यर), निदेशक (वित्तो), निदेशक (परियोजना), निदेशक (मानव संसाधन), निदेशक (तकनीकी) और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
